मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ग्राम डोलवाच से मनीषा ओझा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, मनीषा जी ने दिनांक 20/12/2020 को एक खबर रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे मनीषा जी ने कहा था की इनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस खबर को निष्ठां स्वास्थय वाणी पर चलाया गया। इस खबर को हमारे वालंटियर ने सुना और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग स्तर पर कैंप लगाने की माँग की गयी। विभाग द्वारा कैंप लगा कर लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मनीषा जी ने भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। इससे मनीषा जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद देना चाहती है
