मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से वीर सिंह यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पुरानी छावनी की रहने वाली दीपमाला ओझा से बातचीत की।बातचीत में दीपमाला ओझा ने बताया कि विकलांगता पेंशन मिलने के बावजूद इनको राशन नहीं मिल पा रहा था। इसके कारण उनको काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद इस समस्या को बीस दिसंबर को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित किया गया था साथ ही नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया और इनका नाम ऊपर भेजा गया जिससे अब इनकी पात्रता पर्ची बन गई है। इस पर दीपमाला जी का कहना है कि पात्रता पर्ची बनजाने से वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद देना चाहती हैं।
