मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से विजय सिंह यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि बूढ़े बालाजी गुना के निवासी अमन श्रीवास्तव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट ना बनने की समस्या रखी थी। इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर बीस दिसंबर को प्रसारित किया गया था। इसके बाद अमन जी से संपर्क कर के उनसे उनकी पूरी समस्या के बारे में पुछा गया इस विषय पर उन्होंने बताया कि वह कई बार ऑफिस का चक्कर लगा रहे थे फिर भी उनका ईडब्ल्यूएस का सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा था। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान किया गया। विजय सिंह यादव से अमन श्रीवास्तव ने बातचीत में कहा कि निष्ठा स्वास्थ्य वाणी में अपनी समस्या रखने के बाद कुछ ही दिनों में इसका निराकरण हो गया था और पटवारी जी ने उन्हें कॉल किया था कि उनका सर्टिफिकेट बन गया है अमन जी ने बताया कि वे ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट ले आये हैं और बहुत खुश हैं साथ ही उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद भी दिया है