मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से रोहित यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 15 दिसंबर 2020 को उनके द्वारा एक खबर रिकॉर्ड किया गया था। जिसमे बताया गया था कि उनके द्वारा कई बार आवेदन किये जाने के बाद भी उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। जिसके बाद निष्ठां स्वास्थ्य वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस समस्या को सुना और इस समस्या का कारण जाना। समस्या के बारे में पता चला कि इनका आधार अपडेट नहीं हुआ था जिस कारण से इनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। जिसके बाद संवादाता वीर सिंह यादव ने रोहित यादव से संपर्क कर इनका आधार अपडेट करवाया और आयुष्मान कार्ड बनवाने में इनकी सहायता की। आयुष्मान कार्ड बन जाने से रोहित यादव काफी खुश हैं