मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से वीर सिंह यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि अगर आप संक्रमित इलाके से आए हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं तो आपको अकेले रहने की सलाह दी जा सकती है। ऐसे में यह तरीके अपनाएं- घर पर रहे ऑफिस स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं ,सार्वजनिक स्थान जैसे बस ट्रेन ऑटो या टैक्सी से यात्रा ना करें। घर में मेहमानों को ना बुलाए, कोशिश करें कि घर का सामान किसी और से मंगवाए। अगर आप और भी लोगों के साथ रहे हैं तो ज्यादा सतर्कता बरतें अलग कमरे में रहे और रसोई ,बाथरूम को लगातार साफ करें 14 दिनों तक ऐसा करते रहें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके.
