Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रिंकू सोलंकी मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा डावर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनको बदलते मौसम की जानकारी अच्छी लगी। उनको जानकारी मिली की इस मौसम में क्या पहन कर बाहर जाना चाहिए

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रिंकू सोलंकी मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनको बदलते मौसम की जानकारी सुनकर अच्छा लगा है

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रीता खड़के मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बदलते मौसम के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हो जाता है। जिसमें हमारे किसान काफी परेशान होते है। इस स्थिति में सरकार द्वारा किसानो के लिए फसल बीमा की योजना चलायी जा रही है। ताकि किसानों का फसल का नुकसान होने पर सरकार द्वारा किसानों को फसल बीमा के द्वारा उनको कुछ आर्थिक सहयोग मिल सके। इसलिए सभी किसानों को फसल बीमा करवाना चाहिए ताकि फसल का नुकसान होने पर किसानों को इस स्थिति में आर्थिक सहयोग मिल सकें।

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला से तारिया अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर सिंह अलावे से बातचीत की। बातचीत में अमर सिंह ने बताया रासायनिक खाद किसानों के लिए बहुत लाभदायक होता है। साथ ही देशी खाद का भी किसानों को इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कि जो भी खाद्य पदार्थ उपजाए जायें ये नुकसान दायक ना हों

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला से रीता खरते मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि जलवायु परिवर्तन नियंत्रित रखने के लिए हमे पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने से हमे फल फूल मिलते हैं साथ ही शुद्ध वायु मिलता है और पेड़ जमीन को जकड़ कर रखता है जिससे हमे बहुत फायदा होता है

मध्य प्रदेश राज्य के बरवानी जिला से निर्मला परिहार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बदलते मौसम के कारण धान की फसल ख़राब हो रही है और किसान चिंतित हैं

मध्य प्रदेश राज्य के बरवानी जिला से निर्मला परिहार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु मानव जीवन को प्रभावित करती है। जैसे - कृषि,सामाजिक जीवन,इत्यादि

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम पंचायत गंधावल से तारिया सिंह अलावे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी को सुना है वो काफी सराहनीय है।जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी को सुनने से उन्हें पता चला की किस प्रकार से जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव मनुष्य के ऊपर खेत के ऊपर एवं पशुओं के ऊपर पड़ता है।कृषि को उपजाऊ बनाने के लिए और कृषि को बदलने के लिए क्या क्या प्रयास करना चाहिए इसकी जानकारी को सुना और जाना की ईश्वर के द्वारा जो बुद्धि दी गयी है उसका हमें प्रयोग करना चाहिए।मौसम एवं समय के साथ साथ हमें भी बदलाव लाने की जरुरत है। इसके साथ ही साथ अलग अलग प्रयासों के द्वारा भूमि को और अच्छे से उपजाऊ बनाना चाहिए जिससे अच्छी से अच्छी फसल मिल सके और किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ सकें।

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से बीजा सस्ते मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम पर विचार व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। जैसे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के पास रहने के लिए अच्छा मकान नहीं होता है कुछ मकान खुला होता है। इस कारण से जैसे तैसे लकड़ियों का घर बनाकर उसके ऊपर प्लास्टिक लगाकर रहते है और बहुत से लोगकच्चे घर में रहते है,जिससे उनके रहन सहन में काफी परेशानी होती है ,क्यूंकि कभी अधिक तापमान बढ़ जाने और कभी अधिक ठण्ड लगने से उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों को सर्दी खांसी बुखार एवं बड़ों को सर दर्द होता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पास ठण्ड से बचने के लिए पहनने के लिए गरम कपड़े नहीं होते है ,जिस कारण उन्हने ठण्ड से बचने में काफी परेशानी होती है।