मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम पंचायत गंधावल से तारिया सिंह अलावे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी को सुना है वो काफी सराहनीय है।जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी को सुनने से उन्हें पता चला की किस प्रकार से जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव मनुष्य के ऊपर खेत के ऊपर एवं पशुओं के ऊपर पड़ता है।कृषि को उपजाऊ बनाने के लिए और कृषि को बदलने के लिए क्या क्या प्रयास करना चाहिए इसकी जानकारी को सुना और जाना की ईश्वर के द्वारा जो बुद्धि दी गयी है उसका हमें प्रयोग करना चाहिए।मौसम एवं समय के साथ साथ हमें भी बदलाव लाने की जरुरत है। इसके साथ ही साथ अलग अलग प्रयासों के द्वारा भूमि को और अच्छे से उपजाऊ बनाना चाहिए जिससे अच्छी से अच्छी फसल मिल सके और किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ सकें।