मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से कविता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि इस कोरोनाकाल में लोगों को अपनी हांथों की सफाई करना बहुत जरूरी है। आगे कह रही है कि उन्हें कार्यक्रम के माध्यम से हाँथ धोने की जानकारी मिली है लोगों को किसी भी चीज़ को खाने से पहले अपने हांथों को अच्छे से साफ़ कर लेना चाहिए। आगे कहती है कि घर से बाहर जाते वक्त अपने चेहरे में मास्क जरूर लगाए साथ ही अपने हांथों को सेनेटाइजर से साफ़ करें

मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से कविता निष्ठा वाणी के माध्यम से बिंदु से बात कर रही है। खंडवा जिला की रहने वाली बिंदु का कहना है कि पहले वो अपने हांथों को सुचारु रूप से नहीं धोती थी फिर उन्होंने निष्ठा वाणी पर चल रहे कोरोना से बचाव के बारे में कार्यक्रम को सुना। बताती है कि कार्यक्रम को सुनने के बाद वो काफी जागरूक हुई तथा हाँथ धोने के तरीकों के बारे में जाना और अब उनके दिनचार्य में बदलाव आ चूका है वो खुद भी सुचारु रूप से हाँथ धोती हैं और सभी लोगों को जागरूक भी करती हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से कविता निष्ठा वाणी के माध्यम से प्रियंका से बात कर रही है। प्रियंका कहती है कि उन्होंने निष्ठा वाणी पर चल रहे बूस्टर डोज पर आधारित कार्यक्रम को सुना और सुनते ही जागरूक हुए इसके बाद उन्होंने अपना बूस्टर डोज भी लगवा लिया है। अंत में प्रियंका निष्ठा वाणी को धन्यवाद दे रही हैं.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से कविता निष्ठा वाणी के माध्यम से बता रही है कि खंडवा में रहने वाली कुमकुम कुशवाहा ने मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुन कर अपने जीवन में बदलाव किया है। कुमकुम बताती है कि अभी भी पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे में कोरोना के निर्देशों का पालन करना तथा उससे बचने के उपायों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कुमकुम कहती है कि उन्होंने निष्ठा वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुना और सुनने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि कोरोना का टीका लगवाने के बाद शराब धूम्रपान या किसी भी नशीली पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि टीका लगवाने के बाद यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन करता है तो उसके स्वास्थ्य के लिए यह बिलकुल सही नहीं है। निष्ठा वाणी पर चल रहे कार्यक्रम से जानकारी मिलने से कुमकुम के जीवन में काफी बदलाव हुए है कुमकुम बहुत खुश है और निष्ठा वाणी को धन्यवाद दे रही हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से नम्रता कनोजिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि 7 सितम्बर से कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है ,जिसमे जिला के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से टीकाकरण करवाने की अपील की है

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से अमित पंचौरे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्हें कोरोना से सम्बंधित काफी सारी जानकारी मिली है। आगे कह रहे है कि मोबाइल वाणी सुनने के बाद उन्हें कोरोना से बचने के तरीकों और खान पान के बारे में जानकारी मिली हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रख सकते है ,इसकी जानकारी हमें निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम वेरिफाइड से मिलती है। हमें कोरोना से बचने के समय समय पर अपने हाथों धोते रहना चाहिए।

मध्य प्रदेश राज्य के जिला बड़वानी से कविता ने वेरिफाइड अभियान के तहत बुलबुल से साक्षात्कार लिया। बुलबुल ने बताया कि उन्हें वेरिफाइड अभियान के तहत बहुत सारी जानकारी मिली। जिसमे कोरोना से बचाव और उचित खान पान की जानकारी दी गयी। यह जानकारी सुनकर उनकी दिनचर्या में बदलाव आया। सर्दी ,खाँसी ,जुकाम आदि कोरोना संक्रमण के लक्षण होते है और हमे हमेशा मास्क पहन कर रहना चाहिए।

मध्य प्रदेश राज्य के जिला बड़वानी से कविता ने वेरिफाइड अभियान के तहत बुलबुल से साक्षात्कार लिया। बुलबुल ने बताया कि उन्हें वेरिफाइड अभियान के तहत बहुत सारी जानकारी मिली।निष्ठा स्वास्थ्य वाणी कार्यक्रम सुनकर बुलबुल ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये।और निष्ठां स्वास्थ्य वाणी कार्यक्रम सुनने के लिए वह अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है।

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से रामपाल डोडे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनको कोरोना टीकाकरण समबन्धित जानकारी मिली और पता चला की किस प्रकार से हमे बूस्टर डोज अगवाना है इसकी क्या प्रक्रिया है इसकी जानकारी मिली

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता पांचोरे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के नए गाइडलाइन जारी किये हैं उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन ए कोवीसील्ड के दोनों डोज लगवाने वाले व्यक्ति कॉर्बेवैक्स वैक्सीन बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बूस्टर डोज की लिस्ट में 8 लाख से ज्यादा व्यक्ति शामिल हुए