मध्यप्रदेश राज्य के खण्डवा जिले के ग्राम सोनगिर से कविता पंचौरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम सोनगिर के निवासी हरिश नरवरे से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के कार्यक्रम को लगभग छह माह से सुन रहे है जो कि काफी उपयोगी हो रहे है । निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर कोरोना टीकाकरण सम्बंधित जानकारी को सुनकर कई सारी भरमतियाँ दूर हो रही है और इसे सुनकर हाथ धुलाई ओर खान पान संबंधित जानकारी मिली यही आदत अपने दिनचर्या में नियमित रूप से अपनाया है। इस मिली महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य सांई को धन्यवाद् दिया है ।