लोगों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए प्रदेश सरकार ने समाधान एक दिन सेवा शुरू की है। जिला मुख्यालय पर 5 फरवरी से यह सेवा शुरू होगी। कलेक्टोरेट स्थित लोकसभा केंद्र पर 14 विभागों की 45 सेवाओं के काम कुछ ही घंटों में कर दिए जाएंगे। इसमें आय, निवासी प्रमाणपत्र, खसरा-खतौनी व लर्निंग लाइसेंस जैसी सेवाएं शामिल हैं।