मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के ग्राम गुड़ी खेड़ा निवासी दीपिका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर हाथ धुलाई वाली वार्ता सुनकर अपनी दिनचर्या में नियमित हाथ धुलाई को शामिल किया है .हाथ धुलाई की यहआदत अपनाने के बाद उन्हें यह जानने को मिला कि वह पहले अक्सर एक-दो माह में बीमार हो जाया करती थी पर हाथ धोने की अच्छी आदत अपनाने के बाद बीमार नहीं हुई है। इसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की तहे दिल से शुक्रगुजार है.
