नेहरू युवा केंद्र खंडवा व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयोजन में जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे श्री विवेक पांडे आर आई पुरुषोत्तम विश्नोई नवीन आदर्श महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इंदु बाला सिंह जी श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित कुमार अब्राहिम जी व एनएसएस अधिकारी श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से श्री आशुतोष तिवारी जी यह रैली 7 .5 किलोमीटर की रही यह रैली गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर जेल रोड माता चौक इंदिरा चौक होते हुए पुलिस ग्राउंड पर समाप्त हुई रैली की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को प्रमुख अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन व आभार श्री शिवनाथ प्रसाद मिश्र ने किया कार्यक्रम में नारायण बाहेती जी लायंस क्लब क्लब के पूर्व अध्यक्ष हेमलता पालीवाल नेहरू युवा केंद्र खंडवा के स्वयंसेवकों में मनीषा बाथम शीतल सोलंकी सुमित नामदेव काजल पटेल टीना पटेल सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
