मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के ग्राम गुड़ी खेड़ा निवासी रेखा ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि निष्ठां स्वास्थ्य वाणी जानकारियों का खजाना है।ये निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर संतुलित आहार व हरी सब्जियों वाली वार्ता सुनकर प्रभावित हुई एवं अपने खान-पान में बदलाव लाया।इनके परिवार में सभी दाल खाना पसंद करते थे,हरी सब्जियाँ नही खाते थे। वार्ता सुनकर खाने में फल और सब्जियाँ नियमित रूप से शामिल करने लगी हैं। दाल के साथ प्रतिदिन हरी सब्जी भी बनाने लगी हैं। महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए रेखा ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद दिया।