मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से नेहा बैरागी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से ग्राम गुड़ी खेड़ा निवासी निखत से साक्षात्कार लिया।निखत ने बताया कि ये निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पिछले छे महीने से सुन रही हैं। मंच पर प्रसारित संतुलित आहार वाली वार्ता को सुनकर अपने दिनचर्या में बदलाव लाया है। पहले ये फल और सब्जियां नहीं खाती थीं।वार्ता से प्रभावित होकर अब निखत फल,सब्जियाँ और संतुलित आहार खाने लगी हैं। महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए निखत ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।
