मित्रता एक ऐसा रिश्ता है जो अन्य रिश्तो की भांति थोपा नहीं जा सकता अपनी सुविधा एवं रूचि के अनुसार देख प्रकार मित्र चुने जाते हैं यह एक ऐसा बंधन है जो लोगों के मन को जोड़ता है परिवार से समाज का निर्माण होता है लेकिन परिवार और समाज से अलग कुछ रिश्ते जो हम स्वयं जोड़ दें उसे ही मित्रता कहते हैं यह रिश्ते जन्म से नहीं मिलते लेकिन समाज का निर्माण करने और व्यक्तित्व का विकास करने के लिए अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होते हैं