मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से दीपिका ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की पुरानी श्रोता हैं। इस मंच पर इन्होने वोटर आईडी बनवाने सम्बंधित वार्ता सुना। शादी के बाद अभी तक इनका वोटर आईडी कार्ड नही बना था। कार्यक्रम की जानकारी दीपिका ने गंभीरता से लिया और अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लिया। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।