मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से साजिया ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित कोरोना से सम्बंधित कार्यक्रम सुना। समाज में कोरोना टीका को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियाँ फैली हुई है। ऐसी स्थिति में इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम बहुत लाभप्रद है। कोरोना टीका लगवाने से कोई नुकसान नही है। पहला टीका सुरक्षा प्रदान करता है और दूसरा टीका लगवाने के बाद हमारी सुरक्षा कन्फर्म हो जाती है। महत्वपूर्ण जानकारी को बताने के लिए,समझाने के लिए एवं सही राय प्राप्त करवाने के लिए साजिया ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद दिया।