मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से वैष्णवी कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13-03 2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका सम्बल कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की टीम ने इस खबर को सुना और सम्बल कार्ड बनवाने में सहायता किया।परिणामस्वरूप इनका सम्बल कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से वैष्णवी कुशवाहा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं।