मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से वैष्णवी खुश्वाहा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर "गर्मी में रखें ख्याल" नामक वार्ता सुनकर, अपने छत पर मटके में पानी भर कर रखती हैं। घर से बाहर लम्बे आस्तीन वाले कपड़े पहन कर जाती हैं। बाहर से आ कर तुरंत पानी नही पीती हैं। साथ ही इनका कहना है कि निष्ठा स्वास्थ्य वाणी कार्यक्रम बहुत अच्छा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुना जाता है। महत्वपूर्ण और नई जानकारियाँ देने के लिए इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।