मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिले से चंचल सोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित "गर्मी मे रखें अपना ख्याल " वार्ता सुना। जानकारी सुनकर ये प्रभावित हुई और बार-बार पानी पीना,बाहर से आ कर तुरंत पानी नही पीना,लम्बे हाथ का कपड़ा पहनना,इत्यादि शुरू किया तथा अपने आदतों में शामिल किया। रोचक जानकारी प्रदान करने के लिए चंचल ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।
