सफलता का रास्ता कठिन और लंबा होता है अगर आप इसके लिए किसी छोटे रास्ते की तलाश में हैं तो विचार बदल दीजिए जिस प्रकार वाक्य बनाने के लिए पहले अक्षर सीखना पड़ता है और फिर अक्षरों से शब्द बनते हैं और फिर वाक्य उसी प्रकार किसी मंजिल तक पहुंचने और आगे बढ़ने के लिए मेहनत की सीढ़ी चढ़ने पड़ती है तो काम को पूरा करने के लिए छोटे रास्ते की तलाश करने की बजाय मेहनत करें और अंत तक डटे रहें