हर महीने में 1 दिन रोजगार दिवस मनाया जाएगा। आज रोजगार दिवस के माध्यम से प्रदेश के 50 लाख 6हजार लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 29मार्च को फिर रोजगार दिवस मना कर लाखों लोगों को रोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना क्रांति के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है । इस योजना में एक से 50लाख रुपए तक का लोन दिलाया जाएगा ,जिसमें हमारी सरकार 3% ब्याज अनुदान देगी इस साल एक लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य है। अजीविका मिशन, स्ट्रीट वेंडर, प्राइवेट फैक्ट्री के माध्यम से रोजगार दिलाया जा रहा हैं। छोटे छोटे उद्योगों से रोजगार मिलेगा। फर्नीचर, खिलौना, टेक्सटाइल, नमकीन, गुड़ अलग अलग क्लस्टर बना रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो।