कई बार लड़का नृत्य संगीत एवं फैशन में अधिक रूचि लेता है तो उसे शिक्षक एवं अभिभावक ऐसे करियर चुनने के लिए मना करते हैं और उसे अभियंत्रिकी पढ़ने की सलाह दी जाती है इसके ऑपोजिट कई बार यह भी देखने को मिलता है कि लड़कियां को जीव विज्ञान या ग्रह विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की सलाह दी जाती है परंतु यह गलत है कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम्स ने इस बात का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है कि गणित भौतिक शास्त्र एवं अभियंत्रिकी में लड़कियां भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है
