मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के निवासी प्रदीप पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको आधार अपडेट नहीं हो रहे है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता पवन गुजर ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि प्रदीप पटेल का आधार अपडेट हो गया है। समस्या का समाधान होने से प्रदीप पटेल बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
