मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से शीतल सिसोदिया ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी की नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थय वाणी पर चल रहे कार्यकर्म जिसमे गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर जय हिंद डिफेंस एकेडमी के द्वारा कराई जा रही निः शुल्क ट्रेनिंग की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद इन्होने भी इस ग्रुप को ज्वाइन किया और अपना प्रशिक्षण जारी रखा है । इस जानकारी के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही दूसरों को भी एकेडमी ज्वाइन करने की सलाह दे रहे हैं।