प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों के 800000 विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देना है। विद्यार्थियों को अब कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि उन्होंने निर्धारित समय सीमा में वैक्सीनेशन नहीं लगवाया, तो उन्हें 10वीं और 12वीं की होने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं में शामिल नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक करीब 55 फ़ीसदी विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन हो चुका है। क़रीब 45 फ़ीसदी विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन होना शेष है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने के तक सभी विद्यार्थियों का विशेषण पूर्ण हो जाएगा। विद्यार्थी आदेशों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। कलेक्टर अविनाश लावण्या आदेश के तहत 15 से 18 साल के समस्त छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में अब तक राजधानी शहर में 2लाख छात्रों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बचे हुए छात्रों का लेकर भी कई स्कूलों में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। कलेक्टर के आदेश के तहत वैक्सीनेशन नहीं कराने पर विद्यार्थियों को स्कूलों में भी प्रवेश नहीं मिलेगा। आज भी पचास फ़ीसदी उपस्थिति के साथ कॉलेज खोल दिए गए हैं।
