मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के खिराला ग्राम के निवासी प्रद्युम तिरोले ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 31/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकी बहन हो ए पॉजिटिव खून की जरूरत है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और प्रद्युम के बहन के लिए ए पॉजिटिव खून का व्यवस्था किया। समस्या का समाधान होने से प्रद्युम बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।