सुप्रीम कोर्ट में लगने वाले मामलों की पैरवी वकील मोबाइल फोन से भी कर सकेंगे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इंदौर में अपने सदस्यों को यह जानकारी पत्र के माध्यम से दी है इसमें कहा गया है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित चार सीनियर मोस्ट जजेस के साथ वकीलों को वर्चुअल मीटिंग हुई इसमें सीजेआई ने मोबाइल में पैरवी करने की छूट दी है बशर्ते मोबाइल ठीक है स्थान पर रखा हो चेहरा साफ दिख रहा हो आवश्यकता होने पर ही माइक चालू रखा जाए सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता मनोज बिनीवाले के मुताबिक जिनके पास लैपटॉप डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है वह मोबाइल से भी सुनवाई में शरीक हो सकते हैं एसोसिएशन की ओर से जजेस को बताया कि वकीलों को कई बार बोलने का अवसर नहीं मिलता है उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है इसका असर प्रकरणों पर होता है कई बार महत्वपूर्ण तथ्य भी बताना रेह जाते हैं अधिवक्ता प्रवीण रावल का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मोबाइल से सुनवाई की अनुमति मिलने के बाद निचली अदालतों में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है
