मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता पंचौरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम सोनगिर निवासी रोशन नरवरे से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 16/09/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। उसके बाद उन्होंने सायबर कैफे में जा कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। इस समस्या का समाधान होने से रोशन नरवरे बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।