बच्चों को ठंड से बचाना और इस मौसम में स्वच्छ रखना घर वालों के लिए मशक्कत भरा काम है। उनके खाने-पीने से लेकर हर एक चीज का बेहतर रूप से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। पेरेंट्स के सवालों के यह सबसे आम होता है कि इस मौसम में बच्चों को ऐसा क्या खिलाए जाए जिससे उनके शरीर विकास में कोई रुकावट ना आए सर्दी के मौसम में बच्चों की डाईट में शकरकंद शामिल करना एक बेहतरीन ऑप्शन माना गया है।