मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कौसानी जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर डॉ रंजीत बड़ोले जी की वार्ता जो अमरजीत सिंह द्वारा ली जा रही थी। उसको सुनने के बाद कौसानी जी के जीवन में काफी बदलाव आया है. अब वे कोरोना के नए वेरियंट को गंभीरता से ले रहे और वे सेनिटाइज़र का नियमित इस्तेमाल करते हैं , मास्क का इस्तेमाल करते हैं और सोशल डिस्टेंस भी रखते हैं। इस जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ वाणी को भी धन्यवाद दिया है।