मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कौसानी अत्रे ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं। उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर प्रसारित एनीमिया के बारे में जानकारी और वार्ता को सुना। इसको सुनने के बाद उनका कहना है कि उन्हें पहले एनीमिया के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन कार्यक्रम सुनने के बाद उन्हें इसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी मिली। इस जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है।
