बिना स्वामित्व की भूमि पर रह रहे लोगों को स्वामित्व दिलाने का काम शुरू हो गया है।प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शासकीय भूमि पर रह रहे लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में गुरुवार को पंधाना के ग्राम दीवाल में सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा ट्रोन सर्वे किया गया। जिसमें कैमरे के माध्यम से आबादी में बने घरों की इमेज कैप्चर की गई। जिसके बाद क्षेत्र का मैप तैयार किया जाएगा। जिसके आधार पर सर्जिकल सर्वे के बाद रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा जिसमें आबादी के मकानों में बिना स्वामी के रह रहे लोगों को शामिल किया जा सकेगा।
