इस योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है. इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे. बता दें, इस योजना की तरह वर्तमान में 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इस पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है. अगर आप इस योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी. सालाना 36000 रुपये, फिर 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग पर आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे. 21 साल यानी मैच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी.
