मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से महेंद्र जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया वे निष्ठा स्वास्थय वाणी के नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से इन्होने राजीव और स्वेता द्वारा दी जाने वाली जानकारी सुनी जो उन्हें बहुत लाभप्रद लगी।इसमें उन्हें एनीमिया के होने के कारण, लक्षण और उपाय की जानकारी मिली। उन्होंने बताया उन्हें यह जानकारी मिली कि एनीमिया के होने पर खून की कमी होती है जो महिलाओं में ज्यादातर होती है और यह एक गंभीर बीमारी है।उन्होंने इस जानकारी के लिए निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है।
