मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के गुड़ी खेड़ा निवासी दीपिका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 19/12/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके देवर दुर्गेश जी का आयुष्मान कार्ड नहीं मिल रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता नेहा वैरागी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि दुर्गेश जी का आयुष्मान कार्ड उन्हें मिल गया है। समस्या का समाधान होने से दीपिका जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।
