मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से अंजना लकमारे ने मोबाईल वाणी के माध्यम से मोनू जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी के नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रोन के बारे में जानकारी मिली। अब मोनू जी कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहन रहे है, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।