मध्यप्रदेश राज्य के के खंडवा जिला के ग्राम गुड़ी खेड़ा निवासी श्रीमती दीप्ति सोनी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर डॉ रंजीत बडोले जी की वार्ता सुनकर अपनी दिनचर्या में बदलाव लाया है। साथ ही साथ दीप्ति जी स्कूल के बच्चों को भी सारी बातें रूटीन में लाने हेतु प्रेरित कर रही है जैसे मास्क लगाना, बिना वजह नाकों को हाथ न लगाना ,सोशल डिस्टेंस का पालन करना व बार-बार हाथ धोने की आदत को दिनचर्या में लाना आदि। इस जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया