मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता पांचोरे ने मोबाईल वाणी के माध्यम से हरिश जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी के नियमित श्रोता है, निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रमों को सुनने के बाद इन्हे श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी मिली और इन्होने अपना श्रमिक कार्ड बनवा लिया है। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।