नेहरू युवा केंद्र,खंडवा जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक जी के निर्देशानुसार वर्षा के जल को संग्रहित करने के लिए छैगांवमाखन ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक जितेन्द्र कोचले द्वारा आज ग्राम पंचायत आवलिया(खारवा) मे कैच द रैन के स्लोगन के साथ जल बचाव एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं महिलाओं ने ली शपथ। चूंकि पृथ्वी पर जल स्तर पिने योग्य बहुत ही कम है हम देख रहे है कि गर्मी के मौसम में दैनिक जीवन मे उपयोग हेतु पिने एवं अन्य कार्य करने हेतु पानी की कितनी मुसीबत हो जाती हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक जितेन्द्र कोचले एवं ग्राम पंचायत आवलिया(खारवा) की महिलाओं ने वर्षा जल संग्रहण एवं जल बचाव हेतु संकल्प लिया.. इस कार्यक्रम में ग्राम से निशा कुशवाह, आशा कुशवाह, मीना पटेल, साक्षी पटेल, ज्योति करोले एवं अन्य ग्रामीण महिलाए उपस्थित रही..