उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से प्रभाकर कुमार मिश्र ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सभी सरकार के समय महँगाई थी ,यह राजनीतिक खेल है क्योंकि यह काम अगर नहीं होगा तो नेता अपनी कुर्सी कैसे बचा कर रखेंगे। कोई क़र्ज़ लेकर लाद देता है तो कोई क़र्ज़ उठाता है। आखिर में यह जनता के पैसे से ही भराता है।सांप्रदायिक मनमुटाव आम जनता में नहीं होता है ,यह नेता और धर्म के बड़े लोग द्वारा होता है क्योंकि उनमें डर बना रहता है कि उनका भेद न खुल जाए ,इस कारण वो ऐसा काम करते है
Transcript Unavailable.
बिहार सरकार ने जब राज्य में शराबबंदी की घोषणा की तो महिलाओं ने राहत की सांस ली. उन्हें लगा कि अब परिवार टूटेंगे नहीं, कुछ बिखरेगा नहीं. पर शायद वे भूल गईं कि नशा ऐसी लत है जो अपने आने के रास्ते तलाश ही लेता है. साथियों, हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में भी शराब की अवैध तस्करी हो रही है? क्या आपको लगता है कि शराबबंदी कानून बस एक दिखावा है? अगर शराब के कारण अभी भी परिवार और समुदाय बर्बाद हो रहे हैं तो आखिर कैसे इसे रोका जाए? अपनी बात जरूर कहें, मोबाइलवाणी के अभियान मुझे भी कुछ कहना है में! अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
