पंचायत तीसरी नही पहली सरकार है - श्री सुनिल कुमार सचिव भारत सरकार
Transcript Unavailable.
विरनो - मरदह न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह न्याय पंचायत बीरबलपुर शिक्षा क्षेत्र मरदह का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय गुलालसराय के प्रांगण में किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि कल्पनाथ यादव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मरदह के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह यादव के द्वारा. संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। दौड़ बालक बालिका 50 मीटर 400 मीटर तक लम्बी कूद, ऊँची कूद,कबड्डी,खो-खो इत्यादि खेलों के 'साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जूनियर स्तर के दौड़ में बालक वर्ग में आर्यन प्रा.वि.जसौली ने प्रथम स्थान,100 मी. में अंजली राजभर कम्पोजिट विद्यालय गुलालसराय, 200 मीं में प्रा.वि. बिहरा से संध्या ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में उच्च प्रा. वि. से विकास ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जूनियर में प्रा.वि. रूक्कापुर तथा उच्च प्रा.वि.बरेन्दां प्रथम स्थान पर रहा। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय गुलालसराय प्रथम स्थान पर रहा। उच्च प्रा.वि. शाहपुर के तस्लीम ने 100 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्रा.वि. गुलालसराय के विकास ने 400 सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शैलेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र राम,शंकर राम, रामअवध सिंह यादव, रविप्रकाश सिंह,गीता यादव,राधिका देवी, मीरा पाण्डेय, तिलोकी पासवान, रविन्द्रनाथ कुशवाहा, हीरालाल यादव, जितेन्द्र लाल, उमेश कुमार यादव, मनोज कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, राकेश श्रीवास्तव, सुमन सिंह,भूपेन्द्र यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक आनंद प्रकाश यादव ने सबका आभार प्रकट किया।