29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है। मेजर ध्यानचंद को उनके अद्वितीय हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने भारत को हॉकी में कई अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज के दिन खेल के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं। बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से,स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। जगह - जगह खेल के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। दोस्तों , खेल प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन के दायरे से परे हैं। उनमें जीवन बदलने, चरित्र निर्माण करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने की शक्ति है।आइए आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम प्रण करें कि हम खेलेंगे और लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। मोबाइल वाणी परिवार की तरफ से राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Transcript Unavailable.
ये बात तो आप भी मानते हैं... कि इन तीनों दिग्गजों ने क्रिकेट के इतिहास में एक से एक कमाल किए हैं. तो चलिए इन्ही महान क्रिकेटर्स का वो किस्सा सुनते हैं जिसमें उन्होंने भारत की नैया को पार लगाया था...
क्रिकेट जगत में दुश्मनी की खबरें तो आम हैं लेकिन क्या आपने किसी के बदले की भावना के बारे में सुना है? आज क्रिकेट के किस्से में सुनिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच घटी एक अनोखी घटना को. जिसमें भारतीय बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ के चेहरे पर गंभीर चोट लगी और फिर उन्होंने मैदान पर ही उसका बदला ले लिया...
क्रिकेट के इतिहास में एक बार ऐसा भी हुआ था कि धुंआधार बल्लेबाज सुनील गावस्कर को उनके ही कप्तान ने बाथरूम में बंद कर दिया था. लेकिन ऐसा करने के पीछे वजह क्या थी...? अगर जानना चाहते हैं क्रिकेट जगत का एक शानदार किस्सा तो अभी क्लिक करें और सुनें...
जहीर खान वो क्रिकेटर हैं जिनके कारण एक बार भारत वर्ल्ड कप हार गया था और फिर अगली बार जहीर खान ने कुछ ऐसा किया कि भारत वर्ल्ड कप जीत गया... सुनना चाहते हैं क्रिकेट के इतिहास का अजब किस्सा तो अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
यह भावनाओं के आहत होने का दौर है पता नहीं चलता कब किसकी कौन सी भावना आहत हो जाए। इन खिलाड़ियों के ऐसा करने के पीछे का कारण एक बाहुबली नेता के सहयोगी का एक खेल संघ के अध्यक्ष पद पर चुना जाना। इससे पहले वह नेता ही बीते दशक भर से इस संघ को चला रहा था, उस पर नाबालिगों के यौन शौषण के आरोप हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन इस जांच के क्या नतीजे होंगे उसको क्या सजा मिलेगी यह सब सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है । *------दोस्तों आपको क्या लगता है क्या हमारे देश के पहलवान जो यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं वे अपनी जगह पर ठीक हैं या उनमें कुछ है जो उन्हें गलत साबित करता है, उन्हें किसी के हाथ का खिलौना बनाता है। हो सकता है कि आप इन दोनों में से किसी एक विचार से सहमत हों। वह विचार चाहे जो भी हो उसे कहिए, बोलिए, हमें बताइए, क्योंकि एक महान लोकतंत्र के लिए लोगों का बोलना ज़रूरी है
गुल्ली बॉय के आज की कड़ी में हम सुनेंगे इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की शराब पी जाने वाले इंजीनियर की कहानी
मोबाइलवाणी पर जल्दी ही शुरू हो रहा है हमारा खास कार्यक्रम "किस्से क्रिकेट के", ज्यादा जानकारी के लिए अभी क्लिक करें
