बिहार राज्य से ज्योति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीलिमा कि कहानी से उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया कि हमें सभी जेंडर का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें नीलिमा की कहानी से थर्ड जेंडर की जानकारी मिली और उनके सम्मान करने की सीख मिली।जिस तरह महिला और पुरुष को सम्मान मिलता है ठीक उसी तरह भगवान् के बनाये थर्ड जेंडर का भी लोगो को सम्मान करना चाहिए

बिहार राज्य के वैशाली जिला से जाया ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीलिमा की कहानी सुनने से महिलाएं किशोरियां जागरूक हो रही हैं। यह महिलाओं के लिए बहुत अच्छा मंच है। साथ ही इस कार्यक्रम में कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी जाती है

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से नशीम बता रही हैं की नीलिमा की कहानी सुनकर बहुत प्रेरणा मिलती है की लड़का-लड़की को सम्मान रूप से पढ़ाना चाहियें उनको शिक्षा , खाना और स्वास्थ्य का अधिकार होना चाहियें और जो भी योजना है उसका लाभ मिलना चाहियें

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से रेखा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है की वे मेरी पंचायत मेरी शक्ति से जुडी हुई है और अभी बैठक कर रही है जिसमे वे नीलिमा की कहानी का सवाल जवाब पर चर्चा कर रही है। जिसमे एक महिला श्रोता का कहना है की लड़की को बाहर जाने नहीं देते है पढ़ने नहीं देते है। लड़का को साइंस पढ़ने दिया जाता है और लड़कियों को आर्ट्स विषय में नामांकन कराया जाता है जिससे उन्हें नौकरी मिलने में परेशानी होती है। अगर लड़की अपनी मर्जी का करियर या नौकरी चुनती है है तो समाज के लोग उसे अपनाएंगे।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि यहाँ पर लोग पंचायती राज व्यवस्था में लगे हुए। ये आकांक्षा सेवा सदन से जुडी हुई है। इन्हे नीलिमा की कहानी अच्छी लगी। ये कार्य करती है और जो भी आमदनी होती है उससे अपना और अपने परिवार का भर पोषण करने में लगी हुई है। जो भी मन में रहता है किसी से साझा नहीं करती है

बिहार से अंजलि मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहती है कि नीलिमा की जो कहानी चल रही है जिसमें लड़के लड़कियां एक दूसरे को पसंद कर सकते है प्यार कर सकते है इसके बारे में जानकारी मिली। लड़के लड़कियां अगर एक दूसरे को पसंद करते है तो उनका सम्मान करना चाहिए

बिहार राज्य के मँझुवा गंगापुर से बबली देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नीलिमा की कहानी सुन कर इन्हे बहुत प्रेरणा मिलती है। ये लोगो को घरेलु हिंसा से बचाने का कार्य करती है। कोगो को जानकारी देती है कि घरेलु हिंसा करना गलत है, यह एक अपराध है ,इससे कई महिलाओ को सुविधा मिली है।

बिहार राज्य के गंगापुर से रेखा मरियां मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्होने घर में अपने बच्चों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है दोनों को समान रखती है

बिहार राज्य से तरन्नुम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे नीलिमा की कहानी बहुत अच्छी लगी। इन्हे लड़कियों के प्रजनन और स्वास्थ्य को लेकर खासकर माहवारी से जुडी जानकारी अच्छी लगी

बिहार राज्य से राखी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीलिमा की कहानी सुनने से उन्हें शिक्षा मिली है