साथियों, हक़ की बात कार्यक्रम के जरिये आज सुनते हैं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ऑपरेशन ग्रीन योजना का फायदा कौन और कैसे ले सकते है ? विस्तारपूर्वक जानकरी के लिए ऑडियो में क्लिक करें।
कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में देश में एक साथ 50 हजार संक्रमण के मामले सामने आए हैं. देखा ये भी जा रहा है कि कई मरीज इलाज के आभाव में भी दम तोड रहे हैं. इन मरीजों की जांच रिपोर्ट देर से मिलना भी कई सवाल पैदा करता है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां मरीज ने दम तोड दिया इसके बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई. कोविड 19 डाटा रिपोर्टिंग इंडेक्स की मानें तो देश में कर्नाटक इकलौता राज्य है जो सबसे पहले कोविड 19 की रिपोर्ट देता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाज शास्त्र के शिक्षक आज समाजशात्र विषय में अध्यन्न करवाए गए अध्यायों से सम्बंधित कुछ सवाल पूछ रहे हैं।सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर....
दोस्तों, गलीगली सिम सिम कार्यक्रम के आज की कड़ी में हम सुनेंगे की ,हम अपनी समझदारी से किस प्रकार पैसे बचा सकते हैं तो आइये सुनते है गुगली और चमकी की चटपटी बातें। आप भी लिंक पर क्लीक करें और सुने इस कहानी को ।
भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए प्रवासी कामगारों को घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे ने 429 करोड़ कमाए हैं. आपको बता दें कि गुजरात सरकार ने 1,027 ट्रेनों से 15 लाख प्रवासी कामगारों को उनके घर वापस भेजने के लिए 102 करोड़ रुपये की राशि रेलवे को दी. महाराष्ट्र ने 844 ट्रेनों से 12 श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए 85 करोड़ रुपये रेलवे को दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गरीबी और कोविड-19 संकट के दौरान काम न मिलने से तंग आकर असम में एक प्रवासी मजदूर ने अपनी 15 दिन की बेटी को 45,000 रुपये में बेच दिया. यह मामला कोकराझार ज़िले का है. लॉकडाउन के दौरान गुजरात लौटे एक मज़दूर ने आर्थिक तंगी और काम न मिलने से परेशान होकर अपनी 15 दिन की बच्ची को 45 हज़ार रुपये में बेच दिया. पुलिस ने मज़दूर और बच्ची खरीदने वाली महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया में मृत शरीर को जलाने की कुछ तस्वीरें काफ़ी शेयर हो रही हैं. दावा है कि इस मृत व्यक्ति को मामूली सा सर्दी, खांसी, बुखार था लेकिन उसे ज़बरदस्ती कोरोना पॉज़िटिव बताकर भर्ती कर लिया गया. इसके कुछ वक़्त बाद इस व्यक्ति की मौत हो गई. जब परिवारवालों ने मृत व्यक्ति की बॉडी देखी तो मालूम हुआ कि उस व्यक्ति के शरीर के कई अंग गायब थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड के चंद्रमण्डी थाना के बामदह पंचायत से मानसिंह हेम्ब्रम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है की इनके फसलों को कीड़ो से बचने के लिए इन्हे दवा की जरुरत है
