बिहार राज्य के जिला नालंदा के हरनौत से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से महावीर भीवो के ग्राम संगठन की सदस्य पिंकी कुमारी का साक्षात्कार लिये जिसमे पिंकी कुमारी बताती है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार वर्षों से सुन रही है। इसमें उन्हें साफ सफाई सम्बन्धी ,कोरोना सम्बन्धी जानकारी ,बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां जीवन में स्वस्थ रहने के लिए बतायी जाती है वो बहुत अच्छी लगती है जैसे गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने परिवार के सदस्यों को बताती है और उसे अपनाती भी है ,जैसे कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए ये सारी जानकारियां उन्होंने ने अपनी देवरानी को बताया। इन जानकारियों को उनकी देवरानी ने अपने जीवन में अपनाया है और उनका बच्चा हृष्ट पुष्ट है।