झारखण्ड राज्य जिला रांची के काँके प्रखंड स्थित नेओरी विकास से मानसी सिंह अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि वे 18 वर्ष की हैं और उन्हें युवा मैत्री केंद्र क्या होता है और यह किसके लिए काम करता है इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तो उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी मिली। युवा मैत्री केंद्र युवाओं के स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हैं  तथा इसमें    किशोर -किशोरियाँ पौष्टिक खान-पान   ,संक्रामक रोगों   ,परिवार नियोजन की जानकारी और स्वास्थ्य से जुड़ी गुप्त बातों को भी साझा कर सकते हैं।अब मेरी बारी कार्यक्रम में दी जाने वाली जानकारियों के माध्यम से उनमें काफी बदलाव आया और इनकी  शिक्षा में भी वृद्धि हुई है ,साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत सी जानकारियां  मिली हैं  इसके लिए वे अब मेरी बारी कार्यक्रम का  आभार व्यक्त कर रहीं हैं।