झारखंड राज्य के गोड्डा जिला के पथरगामा से अनुजा दुबे अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से यह बताती हैं कि अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत किशोरियों के स्वास्थ्य से सम्बंधित कई जानकारी दी जाती है जिससे सुनकर बहुत अच्छा लगता है। साथ ही यह भी जानना चाहती हैं कि एनीमिया से बचने के लिए किशोरियों को क्या-क्या खिलाना चाहिए। साथ ही आयरन की गोली कहाँ मिलती है इसकी जानकारी नहीं है। कृप्या इसके बारे में बताया जाए।