बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक जो नगर परिषद वार्ड संख्या 26 में है,इस गांव में कुष्ठ रोग वाले परिवार भी रहते है।इस तरह के निःसहाय तथा गरीब परिवार के लोग जो दैनिक मजदूरी तथा दैनिक व्यवसाय पर निर्भर होकर अपना जीवन यापन करते है।वैसे परिवारों के भोजन के संकट की खबर मोबाइल वाणी पर दिनांक 08/04/2020 को प्रसारित किया गया था।उस खबर को चलाने के बाद आपदा प्रबंधन,विभाग के अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत भी कराया गया था।इस खबर पर संज्ञान लेते हुए समस्तीपुर अंचल के अंचलाधिकारी ने 108 परिवारों के लिए दाल,चावल,आलू ,तेल और नमक इत्यादि राशन सामग्री का पैकेट बनाकर गरीबों के बीच वितरित किया।
मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले के विकास खंड खलियाधाना से श्याम लाल लोधी ने बताया कि इनके क्षेत्र में एक बुजुर्ग बाबा के लिए राशन-पानी की व्यवस्था नही की जा रही थी। इस खबर को मोबाईल वाणी पर प्रसारित किया गया। खबर का असर हुआ और मोबाईल वाणी के तरफ से बुजुर्ग पुरुष को पाँच सौ रुपये की राहत राशि दी गई तथा पंचायत सचिव को इस समस्या के बारे में सूचित किया गया। सचिव ने जल्दी ही बुजुर्ग बाबा के लिए राशन-पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
आमतौर पर कोरोना वायरस को बुजुगों के लिए सबसे घातक माना जाता है। लेकिन केरल के एक वृद्ध ने इस धारणा को चुनौती दे दी है। 93 वर्षीय बुजुर्ग थामस अब्राहम कोरोना संक्रमण से ठीक होकर इस वैश्विक महामारी को मात देने वाले भारत के सबसे बूढ़े व्यक्ति बन गए हैं। यहां तक कि चिकित्सा क्षेत्र के लिए लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। अब्राहम का खानपान भी सीधा-सादा है। उन्हें साबूदाने के चिप्स, चावल का दलिया और कद्दू के स्नैक्स पसंद हैं।थॉमस और उनकी पत्नी मरियम्मा (88) दोनों ही इस जानलेवा महामारी से जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यह संक्रमण इस बुजुर्ग दंपती को पिछले महीने इटली से लौटे अपने बेटे, बहू और पोते से हुआ था। यह तीनों भी अब इस बीमारी से उबर चुके हैं और अपने बुजुर्ग मौं-बाप की घरवापसी का इंतजार कर रहे हैं।तो श्रोताओं ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और अगर यह खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।
दुनिया के लगभग 180 देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग लड़ी जा रही. वहीं, मौत और संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटों में स्पेन में 812 लोगों को मौत हुई है. स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में 812 लोगों की मौत हुई है. साथ ही मौत का आंकड़ा 7,340 तक पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में गुरुवार से 24 घंटे की अवधि में मृतकों की संख्या में पहली बार कमी देखी गई है. दुनियाभर में इटली के बाद सबसे अधिक प्रभावित स्पेन है। तो श्रोताओं ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और अगर यह खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।
न्यायपालिका के अंतिम भाग में आज हम जानेंगे न्यायपालिका के तीसरे महत्वपूर्ण कार्य क़ानून की रक्षा के बारे में।आईये जानते हैं, क्या देश के लोकतंत्र में वास्तव में न्यायपालिका क़ानून की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी उठाता है और क़ानून को किस बात का ख़तरा है?
भारत ने किया विश्व शान्ति का पहल, शन्ति है तो विकास यही भारत का विश्व को पैगााम है.
श्रोताओं आईये हम न्यायपालिका के सफ़र में आगे बढ़ते हुए न्यायपालिका के दूसरे कार्य के बारे में जानेंगे।इस तीसरी कड़ी में न्यायपालिका के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी जानकारी लेंगे। इसके साथ ही जानेंगे न्यायपालिका की शक्ति और उसकी मज़बूती के बारे में।
न्यायपालिका किसी भी सभ्य समाज का आधार है। सभ्य समाज में प्रत्येक नागरिक और समाज यह आशा करता है कि उसके साथ कोई अन्याय न हो। न्यायपालिका किसी भी सरकार का प्रकाश स्तम्भ है।न्यायपालिका ही हमें सरकार की निरंकुशता से बचाती है। तो आईये आज हम जानते हैं इस वीडियो के माध्यम से विस्तृत तौर पर न्यायपालिका के तीन महत्वपूर्ण कार्यों को।
हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो जागरूकता और ज्ञान के अभाव में अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाते। तो आईये आज हम जानते हैं ,अपने देश की न्यायिक व्यवस्था के बारे में। देश की न्यायपालिका की संरचना एक पिरामिड की तरह है। यह नीचे से तो काफी विस्तृत है लेकिन धीरे-धीरे इसका क्षेत्र छोटा होता जाता है। देश की न्यायपालिका की संरचना को और बेहतर तरीके से समझने के लिए देखें यह वीडियो।
Transcript Unavailable.