दोस्तों, देश का हर शहर, हर गांव... वहां रहने वाले लोग फिर चाहे वो अमीर हो या गरीब... इस वक्त कोरोना की मार झेल रहा है. जो संक्रमित हैं वे जल्द से जल्द ठीक होना चाहते हैं और जो अब तक संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं वे वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं. तो , आप हमें बताएं कि क्या आप भी इनमें से किसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं? क्या टीका लगवाने की प्रक्रिया मुश्किल होने के कारण आपने अब तक टीका नहीं लगवाया है? अगर आप फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर आपके पास मोबाइल नहीं है तो फिर कोरोना टीका लगवाने के लिए किस तरह पंजीयन करवा रहे हैं? क्या पंचायत स्तर पर या फिर मुखिया की ओर से आपको टीकाकरण पंजीयन में किसी तरह की मदद मिल रही है? क्या आप में से ऐसा कोई है, जिसे आधार कार्ड ना होने के कारण टीका लगाने से इंकार कर दिया गया हो? अगर आपने अब तक टीका नहीं लगवाया है तो इसकी क्या वजह है? क्या टीकाकरण केन्द्रों पर टीके उपलब्ध नहीं हो रहे हैं? आपके सामने आ रही परेशानियों के बारे में हमें बताएं फोन में नम्बर 3 दबाकर.